बिहार शरीफ़ में नाला रोड के समीप V2 मॉल के पास बनाया गया नया क्लॉक टॉवर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार लोगों ने इसे खूब पसंद किया। यहाँ आने वाले लोगों ने क्लॉक टॉवर के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें फेसबुक व इंस्टाग्राम पर साझा किया।
पहले बने क्लॉक टॉवर की तुलना में यह नया टॉवर काफ़ी आकर्षक है और शहर की पहचान का नया प्रतीक बन गया है।