भाजपा के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को साफ-साफ कह दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA का मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर किसी झगड़े को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जल्द ही सब कुछ सेटल हो जाएगा।
गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया, "नीतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव में NDA के मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं। NDA में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, सीट बंटवारे की बातचीत चल रही है और जल्द ही फाइनल फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा और आप लोगों को उसके बारे में पता चल जाएगा।"
लेकिन गिरिराज सिंह ने NDA के साथ-साथ INDIA गठबंधन पर भी ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव RJD के मुख्यमंत्री चेहरा होंगे, महागठबंधन के नहीं। अब RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के बयान से परेशान और घबराए हुए हैं! महागठबंधन का नेतृत्व अभी तक तय ही नहीं हुआ है। मैं कह सकता हूँ कि NDA की नीति, नेतृत्व और इरादे सभी तय हैं और कोई रंजिश नहीं है।"
साफ है, NDA ने मैदान में उतरने से पहले ही अपना चेहरा साफ कर दिया है, जबकि विपक्षी गठबंधन में अभी तक सब कुछ धुंधला ही है!