Nyay Patra

खामेनेई का बयान: ईरान नहीं झुकेगा, ट्रंप की धमकी के बीच बढ़े विरोध प्रदर्शन

Author
Kunal Kishor
January 10, 2026 118 views

ईरान में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी दबाव के आगे पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना है कि देश अपनी नीति पर कायम रहेगा, चाहे हालात जैसे भी हों।

दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई तो अमेरिका भी चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “गोली मत चलाओ, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो हम भी जवाब देंगे।”

हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका की तरफ से ईरान में जमीन पर सैनिक (boots on the ground) नहीं भेजे जाएंगे। लेकिन अगर हिंसा बढ़ती है और लोगों को नुकसान पहुंचाया गया, तो अमेरिका ईरान पर ऐसे वार करेगा “जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा।”

ईरान में चल रहे प्रदर्शनों और अमेरिका की धमकियों के बीच हालात और ज्यादा तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। दुनिया भर की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे ईरान सरकार और अमेरिका क्या कदम उठाते हैं।

Share this article
Subscribe to our newsletter

Get the latest news and updates delivered to your inbox

We'll never share your email with anyone else.