Nyay Patra

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर चीन ने सुरक्षा परिषद में दी धमक, वेनेजुएला की संप्रभुता के उल्लंघन की कड़ी निंदा की

Author
Kunal Kishor
January 6, 2026 184 views

बीजिंग, 6 जनवरी (सिन्हुआ) -- चीन ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य हमलों की तीखी भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून का "गंभीर उल्लंघन" है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यहाँ कहा कि अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सहित गिरफ्तार कर देश से निकाला, जो "अनुचित और अस्वीकार्य" है।

प्रवक्ता ने अमेरिका से तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने, मादुरो दंपति की रिहाई सुनिश्चित करने और वेनेजुएला की संप्रभुता का सम्मान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चीन वेनेजुएला की सरकार और लोगों के साथ खड़ा है और लैटिन अमेरिका को शांति क्षेत्र बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में चीन ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी।

Share this article
Subscribe to our newsletter

Get the latest news and updates delivered to your inbox

We'll never share your email with anyone else.